बुलंदशहर, मार्च 18 -- पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संभावित देरी के चलते ग्राम प्रधानों ने वर्तमान प्रधानों के कार्यकाल को चुनाव होने तक बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष जगमाल सिंह मवई के नेतृत्व में ग्राम प्रधान एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे उन्होंने कहा कि 2026 में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। समय पर चुनाव न होने के चलते सरकारी अधिकारी कर्मचारियों को ग्राम पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। जिससे गांव में विकास कार्य की गति प्रभावित होने की संभावना है। उन्होंने मांग की है कि पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए, ता...