लखनऊ, जुलाई 19 -- UP Panchayat Chunav: ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को ब्लॉक का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। रविवार को ब्लॉक प्रमुखों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा था और पंचायती राज विभाग ने इन्हें प्रशासक बनाने का आदेश जारी कर दिया। रविवार को प्रमुख सचिव, पंचायती राज अनिल कुमार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक क्षेत्र पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2026 के पश्चात संगठित की जाने वाली नई क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक या छह महीने जो भी पहले हो उस तक के लिए इन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया है। यूपी में कुल 826 ब्लॉक हैं और इन सभी के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक पद की जिम्मेदारी...