शामली, जुलाई 1 -- शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी ऊन स्थित ग्राम पिंडौरा जहांगीरपुर में श्मशान भूमि की चारदीवारी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ग्राम में ब्राह्मण समाज का श्मशान स्थित है, जिसकी चारदीवारी का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा मौके पर पैमाइश कर निशानदेही भी कर दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद कुछ पड़ोसी किसानों द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे कार्य रुक गया है। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों ने रोका बाउंड्री का निर्माण, एक्सईएन ने अफसरों को दी सूचना ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन द्वारा राजस्...