एटा, मार्च 13 -- जिले के ग्रामीण अंचलों में सुगम और सस्ती परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना जल्द ही धरातल पर उतरने को तैयार है। इस माध्यम से जहां एक ओर ग्राम पंचायतों को सीधे मुख्य मार्गों और शहरों से जोड़ा जाएगा जबकि दूसरी ओर जिले के युवाओं और वाहन स्वामियों के लिए स्वरोजगार के सुनहरे अवसर पैदा होंगे। शुक्रवार को एटा डिपो एआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले में 15 से 28 सीट वाले निजी वाहनों का संचालन किया जाएगा। इन वाहनों को निगम द्वारा 10 वर्ष के लिए अनुबंध पर रखा जाएगा। योजना की खास बात यह है कि इन वाहनों को संचालित करने वाले मालिकों को परमिट शुल्क में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार ने इस योजना को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निर्धारित ...