काशीपुर, अप्रैल 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम पच्चवाला में रविवार सुबह अचानक गोशाला में आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में दो भैंस और एक बकरी जिंदा जल गईं, जबकि भूसा व अन्य सामान भी नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन को सुबह 10:16 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग गोशाला सहित आसपास की दो अन्य झोपड़ियों में फैल चुकी थी। फायरमैन चंदन सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पशुओं की मौत से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम मानी जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.