ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण संपन्न
रांची, अगस्त 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार की ओर से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 और 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का छह दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य मास्टर ट्रेनर अंजना देवी और नूतन पाहन ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, जनभागीदारी, ग्राम सभा की भूमिका, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रखंड की सभी 23 पंचायतों से 138 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के सफल संचालन और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी और व्यवहारिक जानकारी दी गई। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.