ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रशिक्षण शुरू
चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- चक्रधरपुर। पंचायती राज विभाग झारखंड के तत्वावधान में चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में बुधवार से ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी, सहभागी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है, ताकि पंचायत स्तर पर योजनाओं का निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर प्रीति कुमारी ने प्रतिभागियों का पंजीकरण, परिचय, अपेक्षाओं का आदान-प्रदान तथा मेरी पंचायत, मेरी पहचान विषय पर आइस-ब्रेकर गतिविधि आयोजित की। इसके बाद जीपीडीपी का महत्व, ग्राम पंचायत फेसीलिटेशन टीम एवं ग्राम पंचायत समन्वय समिति की भूमिका तथा जीपीडीपी चक्र की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जीपीडीपी के तहत सहजकर्ता दलों का प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.