ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक स्थगित
गाजीपुर, मई 24 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहारपुर में कार्यवाहक ग्राम प्रधान के चयन के लिए आयोजित ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई थी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत के कुल 13 सदस्यों में से केवल आठ सदस्य ही उपस्थित हो सके, जिसके चलते बैठक नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान राम प्रकाश सिंह यादव के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया है। अब कार्यवाहक ग्राम प्रधान के चयन के लिए पुनः बैठक रविवार सुबह नौ बजे पंचायत भवन में बैठक आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.