नई दिल्ली, अगस्त 18 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सचिव को महिला मित्र के साथ उनकी पत्नी ने गुडंबा कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस की मौजूदगी में वीडियो बनाते हुए आरोपी और उसकी महिला मित्र को कई थप्पड़ जड़े। इसके बाद पीड़िता ने गुडंबा पुलिस को दो पेज की तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी, लेकिन गुडंबा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति पर सख्त कार्रवाई के बजाए शांति भंग में कार्रवाई कर दी। मूल रूप से अतरौली निवासी महिला का विवाह मुस्लिम रीति रिवाज से माल के ग्राम पंचायत सचिव के साथ जून 2021 को हुआ था। पीड़िता के मुताबिक पति आए दिन उससे अभद्रता, मारपीट करता रहा। उसका चाल चलन भी ठीक नहीं था। लिहाजा ससुरालीजनों ने पति को घर से निकाल दिया। फ...