एटा, मई 27 -- बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दर्जन पंचायत सचिवों के साथ शहीद पार्क में बैठक का आयोजन किया। इसमें एसडीएम/डीपीआरओ द्वारा पंचायत सचिवों पर की जा रही कार्रवाई के प्रति रोष व्यक्त कर डीएम संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एवं रजनीश कुमार ने बताया कि एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जबकि एक-एक पंचायत सचिव पर पांच से छह ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। ऐसे में पंचायत सचिव के पंचायत में न मिलने पर एसडीएम बगैर जांच के निलंबन की कार्रवाई कर रहे हैं। सिरसा टिप्पू में कंप्यूटर न मिलने पर सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए है। इस कार्रवाई से पूर्व सचिव और प्रधान से पहले स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया है। सीधे कार्र...