प्रयागराज, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी) की तैनाती अब क्लस्टर व्यवस्था के अनुसार की जाएगी। पंचायत राज निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत सचिवों का आवंटन और तैनाती शासन की क्लस्टर नीति के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायतों का आवंटन जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से जिलाधिकारी की अनुमति से किया जाएगा। प्रत्येक जिले में पहले से बनाए गए क्लस्टर के आधार पर ही सचिवों की तैनाती होगी, ताकि प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और निगरानी सुनिश्चित की जा सके। किसी ग्राम पंचायत सचिव को एक से अधिक क्लस्टरों का प्रभार नहीं दिया जाएगा। यदि किसी अधिकारी के पास वर्तमान में एक से अधिक क्लस्टरों का दायित्व है तो अतिरिक्त क्लस्टर का प्रभार...