गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर/भांवरकोल। पिछले कई दिनों से चल रहे पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों के प्रदेशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सूर्यभान राय और ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति गाजीपुर के कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश के साथ हुई संतोषजनक वार्ता के बाद संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक में आंदोलन को अगले कार्यक्रम तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल को बताया गया कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने का उद्देश्य ग्राम सचिवालय में सभी विभागीय कर्मचारियों की एक साथ उपस्थिति सुनिश्चित करना और ग्रामीण जनता को समस्त सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। शासन ने ग्राम ...