बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर। संवाददाता। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने और उसे ग्राम सभाओं में अनुमोदित कराने के मामले में बलरामपुर जिले ने मंडल में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में से 790 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर जीपीडीपी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। यह कुल ग्राम पंचायतों का 99.62 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर जिले में 790 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित होने के बाद 665 ग्राम पंचायतों में प्राप्त फीडबैक दर्ज किया गया है। यह 83.86 प्रतिशत है। वहीं 665 ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी को ग्राम सभाओं से अनुमोदन मिल चुका है, जो 83.8588 प्रतिशत है। जिले की 537 ग्राम पंचायतों की योजनाएं पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। यह कुल का 67.72 प्रतिशत है। मंडल स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों में ब...