बांका, जनवरी 6 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर प्रखंड के पांच पंचायत में मंगलवार को तृतीय ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत से संबंधित स्थाई समितियां, स्वयं सहायता समूह विशेष कर जीविका के सदस्यों, युवा समूह, सामाजिक नेतृत्व के सहयोग से ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रारूप तैयार किया गया। इस दिन घसिया , गचिया बसबिट्टा, काठबनगांव बीरबलपुर, महिला बिशनपुर एवं जयपुर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...