ग्राम पंचायत मतदाता सूची से 16 हजार डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे
अमरोहा, मार्च 24 -- अमरोहा। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच का काम पूरा हो गया है। अफसरों के मुताबिक जांच के बाद 16408 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए है। अब 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। गौरतलब है कि जिले की 576 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों की जांच चल रही है। 323576 संभावित डुप्लीकेट वोटरों में से तीन लाख सात हजार 165 वोटर जांच में सही मिले हैं जबकि 16408 वोटरों के नाम सूची से काटे गए हैं। यह वह वोटर हैं जो बीएलओ को पहचान पत्र के तौर पर अपने कागज नहीं दिखा पाए, जो कहीं दूसरी जगह जाकर रहने लगे। 15 अप्रैल को मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि डुप्लीकेट वोटरों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले में 16408 डुप्लीकेट वो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.