शामली, मई 2 -- ग्राम सिक्का के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा कर अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्य प्रभावित किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत सिक्का की नवीन परती भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा अन्नपूर्णा भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन को भूमि के बीच में बनाया जा रहा है, जबकि एक ओर अवैध कब्जे को छोड़ दिया गया है। आरोप है कि विनोद पुत्र केहर सिंह ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दरवाजा लगा रखा है, जिसे हटाने के संबंध में लेखपाल अपनी रिपोर्ट में उल्लेख कर चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- पुश्तैनी भूमि पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत आरोप लगाया गया कि संबंधित लेखपाल, ग्राम प्रधान ...