बलरामपुर, मई 22 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरगदही में विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद जिला स्तरीय जांच टीम ने गांव पहुंचकर विभिन्न योजनाओं और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीण विकास कुमार, गुड्डू, राजेश कुमार, पंडित जवाहरलाल, भोला राम व रामदास समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय अधिकांश समय बंद रहता है। शौचालय में पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीण उसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। बावजूद इसके संचालन और रखरखाव के नाम पर भुगतान किए जाने की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- सेवतापुर पंचायत में अनियमितता की शिकायत की जांच शुरू, 5...