उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता लौना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने डीएम को पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।गुरुवार को लौना गांव के मजरा उर्करा निवासी अतर सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि ग्राम निधि और मनरेगा के तहत कई कार्य सिर्फ कागजों में दिखाकर भुगतान कर दिया गया।शिकायत में बताया गया कि अमृत सरोवर के सुंदरीकरण पर करीब 14 लाख रुपये खर्च दिखाया गया, जबकि धरातल पर काम नहीं हुआ। श्मशान घाट में भी अधूरा इंटरलॉकिंग कार्य पूरा दिखाकर भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा 2018-19 में हुए इंटरलॉकिंग कार्य का भुगतान वर्ष 2026 में किया गया। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्द...