कोटद्वार, दिसम्बर 19 -- रिखणीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत कांडा की प्रधान विनीता ध्यानी ने ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों को आफलाइन करवाने की मांग की है। कहा कि रिखणीखाल ब्लाक की कई ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। इस कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गढ़वाल लोक सभा सांसद अनिल बलूनी को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में रिखणीखाल ब्लाक की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क के ठीक तरह से कार्य न करने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों और काम में लगे लोगों को कई किमी. दूर जाकर कार्यों का संपादन करना पड़ रहा है। इस कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इन कार्यों को आफलाइन संपादित भी किया जा सकता है। ज्ञापन में उन्होंने ...