फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंचों के आम चुनाव एवं रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव 10 मई को आयोजित होंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं अधिक सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रदेश सरकार ने सवेतन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल उन कर्मचारियों, कामगारों पर लागू होगा जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाता हैं। किसी भी कर्मचारी के वेतन में इस अवकाश के कारण कोई कटौती नहीं की जाएगी। डीसी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी नियोक्ताओं, दुकानदारों, औद्योगिक इकाइयों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील कर...