ग्राम पंचायत की बैठक में चलीं कुर्सी-लातघूंसे
बागपत, जून 25 -- बागपत। छपरौली ब्लॉक के बोहड़ा गांव की ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के दौरान आयोजित बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब ग्राम प्रधान पक्ष और विपक्ष के समर्थकों के बीच कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने पंचायत भवन में वाटर कूलर न होने का मुद्दा उठाते हुए इसे जांच का हिस्सा बनाने के लिए फोटो खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि ग्राम प्रधान समर्थकों ने फोटो खींचने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.