गोरखपुर, जनवरी 8 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत मठियां में क्षेत्र पंचायत निधि योजना के तहत आरसीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान बनाए गए ईंट की दीवार को उखाड़ फेंकने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और उनके दो पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यदाई संस्था के सदस्य शिवलाल गुप्ता निवासी बेलवां खुर्द थाना एम्स ने पिपराइच थाने में तहरीर दी। तहरीर में आरोप है कि राकेश सिंह ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर क्षेत्र पंचायत निधि से बनी दीवार को उखाड़ फेंका। जब कार्यदाई संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिवलाल गुप्ता की तहरीर के आधार पर राकेश सिंह, उसकी पत्नी और दो पुत्रों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मु...