प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में राजस्व विभाग और पुलिस टीम से संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कब्जा हटवाया। प्रधान की शिकायत और एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा रहा। कुंडा के सरियावां ग्राम पंचायत के प्रधान प्रदीप कुमार यादव ने एसडीएम से 20 मई को शिकायत किया। गांव के कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की करीब चार बिस्वा सरकारी जमीन पर चारदीवारी घेरकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। एसडीएम ने मामले की जांच कराई तो प्रधान का आरोप सही निकला। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक प्रदीप दुबे, लेखपाल नीतेश कुमार राजस्व टीम के साथ तथा दरोगा अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर लगाकर अवैध कब्जे को ढहा दिया। प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि अवैध कब्जे से मुक्त हुई जमीन पर अन्नपूर्णा...