औरैया, जनवरी 3 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहियापुर में ग्राम पंचायत की जमीन पर शिव मूर्ति स्थापित किए जाने को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मूर्ति हटवा दी और एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जानकारी के अनुसार लुहियापुर गांव में प्रवेश करते ही ग्राम पंचायत की जमीन स्थित है। गांव के कुछ लोगों ने उसी भूमि पर मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई थी। पुलिस द्वारा पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि मूर्ति स्थापना से पूर्व विधिवत अनुमति लेना आवश्यक है। इसके बावजूद शुक्रवार को बिना अनुमति ग्राम पंचायत की जमीन पर शिव मूर्ति स्थापित कर दी गई। मूर्ति स्थापना की जानकारी फैलते ही गांव के कुछ अन्य लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद किसी ग्रामीण ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.