गंगापार, जून 22 -- ग्राम पंचायत युवा टीम मांडा के तत्वावधान में समाजसेवी अमित पाण्डेय की अगुवाई में ग्रामसभा भवानीपुर के पंचायत भवन पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत के बंजर जमीन पर किए जा रहे कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत भवानीपुर की सात बीघा सार्वजनिक एवं बंजर भूमि है। इस जमीन पर वर्षों से गांव के लोगों का आवागमन एवं धार्मिक उपयोग होता रहा है। इस जमीन पर एक निजी कंपनी द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...