चम्पावत, दिसम्बर 21 -- ग्राम पंचायत कानाकोट त्यारसौं में ग्राम पंचायत की खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव के विकास कार्यों पर गहन मंथन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान शालू बोहरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा रहे। बैठक में पंचायत मंत्री गोविंद सिंह रावत, ग्रामीण विकास अधिकारी अनुप कुमार ने ग्रामवासियों को विभिन्न विभागीय और लोक कल्याणकारी योजनाओं, कल्याण विभाग की ओर से संचालित पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई और पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत के आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा,15 वें वित्त आयोग, मनरेगा तथा अन्य विभागीय योजनाओं के लिए आगामी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करना,प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्ग...