बागपत, मई 29 -- जिले में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के तबादलों की फाइल तैयार की जा रही है। फाइल तैयार होते ही इन्हें इधर-उधर किया जाएगा। ग्राम सचिवों की तबादले होने की सूचना से हलचल बढ़ी हुई है। बजट को खर्च करने में लगे हुए है। जिले के 244 ग्राम पंचायतों में 100 के करीब ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्त है। हर सचिव पर दो से तीन गांव दिए गए हुए है। अब जून माह में युद्ध स्तर पर ग्राम सचिवों के तबादले होंगे। तबादलों की विकास भवन में डीडीओ और डीपीआरओ स्तर से फाइल तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रशासक बने ग्राम प्रधान कर सकेंगे केवल रूटीन कार्य अब ग्राम सचिवों में हलचल तो बढ़ गई है, उसके साथ यह भय भी सता रहा है कि जिले के दूसरे छोर के गांव में तबादला न कर दिया जाए। ग्राम सचिवों ने एक दूसरे से संपर्क कर तबादले ह...