गोरखपुर, जून 2 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की प्रांतीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक 31 मई को लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद शाखा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक विधिसम्मत रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। मनोनयन प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा द्वारा जारी किया गया।जिला महामंत्री कृपाशंकर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री त्रिपाठी के मनोनयन से जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारियों में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- जिलाध...