लखनऊ, अगस्त 17 -- उत्तर प्रदेश अधनीस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। इसमें 1468 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 'हिंदुस्तान' द्वारा रिजल्ट जारी करने को लेकर चलाई गई मुहिम रंग लाई और अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने का रास्ता साफ हुआ।

आयोग की बैठक आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंतिम चयन परिणाम को मंजूरी दी गई। कुल चयनितों में अनारक्षित वर्ग के 849, अनुसूचित जाति 356, अनुसूचित जनजाति सात, अन्य पिछड़ा वर्ग 139 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 117 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी में दो, भूतपूर्व सैनिक 47, महिला 270 व दिव्यांग श्रेणी में 28 और उप श्रेणी एचएच के दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उत्कृष्ट खिलाड़ी श्र...