श्रावस्ती, अगस्त 19 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी पद के परीक्षा को विकास खण्ड इकौना क्षेत्र की एक युवती सहित दो लोगों ने पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता के बाद दोनों लोगों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इकौना क्षेत्र के इटौंझा निवासी राजेश मणि त्रिपाठी की पुत्री आस्था त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्राम पंचायत अधिकारी बनने में सफलता प्राप्त की है। आस्था त्रिपाठी से पहले 2018 में इनकी बड़ी बहन ऐश्वर्या त्रिपाठी एवं 2020 में एकता त्रिपाठी सहायक अध्यापक के पद पर चयनित हो चुकी हैं। जबकि बड़े भाई अमनमणि त्रिपाठी 2024 में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सबसे छोटे भाई मानस मणि त्रि...