शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- हिंदूपट्टी मोहल्ला निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश वर्मा का पुत्र अभिनव वर्मा सोमवार को घर से अचानक लापता हो गया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। राकेश वर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया गया कि सोमवार सुबह राकेश वर्मा और उनकी पत्नी मीनाक्षी, जो प्राथमिक शिक्षक हैं, ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनका पुत्र अभिनव अकेला था। शाम को लौटने पर वह घर पर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए टीम गठित की है। कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.