बागपत, जून 4 -- बागपत। अधिकारियों के खिलाफ अब ग्राम पंचायत अधिकारियों ने हाईकोर्ट का रूख अपना लिया है। बुधवार को उन्होंने प्रयागराज हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए तबादलों पर रोक की मांग की है। ग्राम पंचायत अधिकारियों का कहना है कि उनके तबादले नियमों को ताक पर रखकर किए गए है। प्रधान संगठन ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादलों के विरोध में आज यानि शुक्रवार को प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी से मिलेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष जोनी चौधरी ने बताया कि बुधवार को उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज हाईकोर्ट पहुंचा। जहां अधिवक्ता को हॉयर करने के बाद न्यायालय में याचिका दायर कराई गई। यह भी पढ़ें- यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के योगी सरकार के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती, आज भी सुनवाई उनका कहना है कि जिला स्तर पर...