फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में लगभग ग्राम पंचायतों में 26 मई को प्रधान अपनी कुर्सी से उतर जाएंगे। कुर्सी पर उतरने के अंतिम दिनों में सरकारी खजाने को खाली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। ग्राम पंचायतों में भुगतान की ऐसी होड़ मची है कि तीन दिन में 4 करोड़ 15 लाख 71 हजार का भुगतान हो चुका है। ऐसे में यह भी सवाल उठ रहा है कि पांच साल में विकास कहां था। ग्रामीण भी यही सवाल पूछ रहे हैं। कार्यकाल के अंतिम समय में तीन दिनों में इतना बड़ा भुगतान कहीं न कहीं जांच का विषय भी हो सकता है। यह भी पढ़ें- चार वर्षो में चंदा पंचायत में करोड़ों रुपये खर्च, दिख रहा बदलाव जनपद में कुल 580 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें अधिकतर ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। निदेशक पंचायती राज की ओर से मांगी गई सूचना...