बिजनौर, अप्रैल 9 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने ग्राम पंचायतों में बदहाल सफाई व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। गांवों में नालियां जाम हैं और कूड़े के ढेर लगे होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर पर सफाई कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद ग्राम पंचायतों में उनकी तैनाती सही ढंग से नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक गांव में आवश्यकता के अनुसार सफाई कर्...