देवरिया, जुलाई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 128 ग्राम पंचायतों में 128 डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होगी। किताबों, कम्प्यूटर और फर्नीचरों से डिजिटल लाइब्रेरी को लैस किया गया है। 25 जुलाई को डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जायेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत के हाई, स्कूल इंटर के टॉपर लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने को राज्य द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। प्रति लाइब्रेरी 4 लाख की लागत से कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-बुक्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से गांव के छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं और आधुनिक शिक्षा की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक लाइब्रेरी परRs.4 लाख रूपया खर्च किया गया है।

डिजिटल उपकरण और कित...