बाराबंकी, मार्च 20 -- रामनगर। ग्राम पंचायतों में सचिवों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर रोस्टर प्रणाली लागू की गई है। नए रोस्टर के अनुसार सचिवों को तय दिन पर संबंधित ग्राम पंचायत में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक पंचायत भवन में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान नियुक्त सेक्टर प्रभारी द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जाएगा और रिपोर्ट बीडीओ को दी जाएगी। अनुपस्थित मिलने पर कार्यवाही भी होगी। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ब्लॉक में पंचायत कार्यालय के बाहर सूची भी चस्पा कर दी गई है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि किस दिन कौन-सा सचिव किस ग्राम पंचायत में मौजूद रहेगा। इससे ब्लॉक मुख्यालय आने वाले ग्रामीण सूची पढ़कर संबंधित सचिव से मिल सकेंगे या दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। शुक्रवार को जेई आरईडी मनीष कुमार ने तो अपने सेक्टर ...