मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- पंचायतों की मतदाता सूची के प्रकाशन के बढ़े समय और ग्राम प्रधानों के कार्यकाल की तिथि नजदीक आने के साथ चौपाल पर नई बहस शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज विभाग भी प्रशासकों की नियुक्ति की तैयारी में जुट गया है। प्रशासक की जिम्मेदारी मौजूदा प्रधानों को दी जाएगी या ग्राम सभा के सचिवों को? इस बात पर अधिकारी संशय में हैं। साल 2021 में हुए चुनाव के निर्वाचित प्रधान और सदस्यों का कार्यकाल 25 मई को पूरा हो रहा है। जनपद की 643 ग्राम सभाओं में 333 पदों पर महिलाएं चुनी गईं है। उधर, पदों के आरक्षण और मतदाता सूची के प्रकाशन में देरी के बाद गांवों में चुनाव को लेकर बहस तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- कार्यकाल विस्तार की मांग को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन इलाहबाद उच्च न्यायालय में भी चुनाव के मुद्दे पर रिट की सुनवाई को लेकर चुनाव के दा...