अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर स्थिति ठीक नहीं है। ग्राम सचिव के स्तर से आईडी लॉगिन नहीं किए जाने के कारण लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्राम पंचायतों के निवासियों को प्रमाण पत्र समय से नहीं मिलने के कारण आधार, वारिसान समेत अन्य दस्तावेज भी लंबित चल रहे हैं। प्रधानों की मानें तो सचिव स्तर से कार्य में देरी हो रही है। गांव में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव की होती है। प्रधान के पास आवेदन होने के बाद दस्तावेज सेक्रेटरी के पास जाता है। इसके बाद रिपोर्ट लगकर जन्म प्रमाण पत्र जारी होता है। समान प्रक्रिया मृत्यु प्रमाण पत्र में होती है। जनपद में 852 ग्राम पंचयातें हैं, जिसमें हर माह 1500 से अधिक जन्म प्रमाणपत्र जारी होते हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र पूरे महीने में 10 से 20 या उससे कम ...