प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ दिनों में जिले की ग्राम पंचायतों के खारा पानी देने वाले इंडिया मार्का हैंडपंप शुद्ध और पीने योग्य पानी देने लगेंगे। distrito पंचायत राज विभाग की ओर से खारा पानी देने वाले हैंडपंप अभियान के तहत चिह्नित कराए जा रहे हैं। इसके बाद ऐसे हैंडपंप रीबोर कर अथवा उनका स्थान परिवर्तित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिल सके। जिले की ग्राम पंचायतों में खराब होने वाले इंडिया मार्का हैंडपंपों की समय समय पर ग्राम पंचायत से मरम्मत कराई जाती है लेकिन सैकड़ों ऐसे हैंडपंप हैं जो खारा पानी देते हैं। इन हैंडपंपों का पानी किसी भी लिहाज से पीने योग्य नहीं रहता। ऐसे हैंडपंप मरम्मत कर अथवा उनका स्थान परिवर्तित कर ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की तैयारी प्रशासन ने कर र...