चंदौली, मई 26 -- सकलडीहा। भीषण गर्मी को देखते हुए सकलडीहा तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में मिनी वाटर थर्मस लगाया गया है। मंगलवार को डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विकास खंड के 104 गांवों में मिनी वाटर थर्मस लगवाया। बीते दो सप्ताह से हीट वेव की समस्या से जनमानस परेशान है। पशु पक्षी से लेकर जानवर तक बेहाल है। अस्पतालों में मरीजों की सुबह शाम भीड़ लग रहर है। ऐसे में शासन की ओर से बिजली पानी की व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत शुरू कराई गई है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि हर गांवों में ग्राम पंचायत भवनों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू की जा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली आंख मिचौनी से परेशान हैं लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...