गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा। जिले में विकास कार्यो के नाम पर खर्च की गई करोड़ों रुपये की धनराशि का पूरा लेखा-जोखा सामने न आने से हड़कंप मच गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए गए विकास कार्यो की ऑडिट रिपोर्ट में यह गंभीर तथ्य उजागर हुआ है कि जिले के 16 विकास खण्डों की कुल 169 ग्राम पंचायतों ने खर्च के सापेक्ष आवश्यक अभिलेख और प्रमाण पत्र ऑडिट टीम को उपलब्ध नहीं कराए। इससे पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका और गहरी हो गई है। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 16 ब्लॉकों में विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क, नाली, खड़ंजा, पंचायत भवन, स्वच्छता अभियान से जुड़े विकास कार्य कराए गए थे। इन कार्यो पर करोड़ों रुपये खर्च होने का दावा किया गया, लेकिन बड़ी संख्या में पंचायतों ने खर्च से संबंधित बिल, वाउचर, मस्टर रोल और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तु...