गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद,संवाददाता। जिले में सभी ग्राम पंचायतों की प्रगति रिपोर्ट अब हर सप्ताह पंचायत विभाग को सौंपनी होगी। इसके लिए पंचायती राज अधिकारी ने सभी पंचायतों को निर्देश जारी किए है। पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि जिले से साफ-सफाई को लेकर लोगों की शिकायतें ‌विभाग को आ रही थी। जिसको लेकर यह फैसला लिया है। अब सभी ग्राम पंचायतों में हो रहे सफाई के कार्य से लेकर निर्माण कार्य की फोटो भेजनी होगी। विभाग पंचायतों में हर वर्ष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई पर जोर देता है, वहीं दूसरी तरफ विभाग को शिकायतें मिलती है। अधिकारी ने बताया इस निर्णय से सफाई कर्मी के स्थान पर अन्य व्यक्ति के द्वारा सफाई नहीं कराई जा सकेगी। कार्यों की जांच के लिए विभाग के कर्मचारी ग्राम पंचायतों से विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट आने के बाद कार...