लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- निघासन। गुरुवार को ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विकास योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत में विकास के गति और योजानाओ के क्रियान्वयन के बाबत जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान लखनऊ निदेशालय से अफसरों ने एडीओ पंचायत, सचिव और पंचायत सहायकों को विकास योजनाएं तैयार करने की प्रक्रिया, विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर रूप से लागू करने के बाबत कार्यशाला में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सचिवों व पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण संपन्न अफसरों ने स्पष्ट किया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर विकास क...