अररिया, सितम्बर 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। परिसीमन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी सभा कक्ष में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण में पदाधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी, कार्यपालक सहायक, आमीन आदि शामिल हुए। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार, वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत एवं पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसमें जनसंख्या एवं भौगोलिक क्षेत्र का यथासंभव समान वितरण सुनिश्चित करना है। इस दौरान परिसीमन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, नियमों और आवश्यक बिंदुओं की विस्तार से चर्चा किए। यह भी पढ़ें- राजपुर में ...