देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण अभियान पूर्ण हो गया है। वहीं आयोग के निर्देश पर ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची 22 अप्रैल को प्रकाशित होगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 22 अप्रैल को ग्राम पंचायत की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। वहीं अंतिम सूची प्रकाशन होने में 7 दिन और शेष है। इसे देखते हुए पंचायत एवं नगर निकाय कार्यालय द्वारा तैयारी पूरी की जा रही है। क्रम में 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसबीएन आवंटन, मतदाता सूची के डाउनलोडिंग फोटो प्रतिया...