कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अब पंचायतभवन में लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस लाइब्रेरी में साहित्य, मनोरंजन और ज्ञानबर्धन से जुड़ी पुस्तकों के साथ-साथ वेद-पुराण भी गांव के लोगों को पढ़ने को मिलेंगे। फिलहाल विकास खंड क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों को लाइब्रेरी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। इन लाइब्रेरी में कंप्यूटर के साथ देश की नामचीन प्रकाशन कंपनियों की विभिन्न प्रकार की 321 पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। सरकार एक लाइब्रेरी पर एक लाख 19 हजार 920 रुपये व्यय कर रही है। अब गांव के लोगों को अपने पंचायतघरों में ही बैठकर संबंधित विषयों से जुड़ी किताबें पढ़ने का पूरा मौका मिलेगा। विश्व विख्यात गीता प्रेस से जुड़ी धर्म, अध्यात्म और साहित्य से जुड़ी सैकड़ों पुस्तकों के साथ ही वेद और ...