फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 1 -- फर्रुखाबाद। बजट की कमीं से जनपद में चयनित 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का काम लटका था। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। काफी समय पहले ही डिजिटल लाइब्रेरी को गाम पंचायतें चयनित की जा चुकी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में 1.30 लाख कंप्यूटर 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च आयेगा। 90 हजार रुपये की नेशनल बुक ट्रस्ट से पुस्तकें खरीदी जाएंगी और इतनी धनराशि से लोकल स्तर से पुस्तकें खरीदी जाएगी। 20 हजारु रुपये का शासन स्तर से डिजिटल साहित्य भी भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.