गोरखपुर, मई 28 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में ग्राम न्यायालय संचालित करने को लेकर बुधवार को तहसील बार एसोशिएशन के पूर्व मंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधायक प्रदीप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने विधायक को ज्ञापन देकर भताया सहजनवा में ग्राम न्याय न होने से फरियादियों को जिला मुख्यालय तक दौड़ लगाने के साथ काफी खर्च करना पड़ रहा है। सहजनवा में ग्राम न्यायालय हो जाने से फरियादियों को काफी भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी।ज्ञापन लेकर विधायक ने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के मंत्री एड. राघवेंद्र त्रिपाठी, भूपेश त्रिपाठी, रविंद्र त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...