गाजीपुर, अप्रैल 2 -- जखनिया। स्थानीय ग्राम न्यायालय परिसर में इन दिनों साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पंचायत विभाग की ओर से तैनात सफाई कर्मियों को वापस बुला लेने के बाद यहां नियमित सफाई बंद हो गई है, जिससे परिसर में गंदगी का अंबार लग गया है। न्यायालय परिसर में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है और शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब हो चुकी है। दुर्गंध के कारण लोगों का बैठना तक मुश्किल हो गया है। न्याय के लिए आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को घंटों गंदगी के बीच इंतजार करना पड़ रहा है। अधिवक्ता योगेंद्र सिंह ने समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि पहले नियमित सफाई होती थी, लेकिन अब हालात बिगड़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...