उन्नाव, मार्च 23 -- बांगरमऊ। जनपद न्यायाधीश ने बांगरमऊ ग्राम न्यायालय का निरीक्षण कर फाइलों की जांच की और बारिश में होने वाले जलभराव को गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए। बांगरमऊ के शहीद जसा सिंह स्मारक स्थित ग्राम न्यायालय का सोमवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय कक्ष से लेकर कार्यालय तक की व्यवस्थाओं को परखा। न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा अवस्थी के साथ उन्होंने मुकदमों से संबंधित फाइलों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने मौजूद लोगों से वादकारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली, लेकिन सभी के जा चुके होने की बात सामने आई। उनका उद्देश्य न्यायिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानना था। इस मौके पर अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने न्य...